केंद्रीय युवा कार्य और खेल राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा खडसे ने 'भारत-न्यूजीलैंड यू20 रग्बी श्रृंखला' के महत्व पर प्रकाश डाला। यह श्रृंखला खेल कूटनीति को मजबूत करने, युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय अनुभव दिलाने और खेल विकास में सहयोग को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाती है। 'खेल के माध्यम से एकता के 100 वर्ष' पहल के तहत बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित यह श्रृंखला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेल संबंधों की एक सदी पूरी होने का प्रतीक है।
'खेल के माध्यम से एकता के 100 वर्ष' पहल के अंतर्गत, बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को ऐतिहासिक 'भारत-न्यूजीलैंड यू20 रग्बी श्रृंखला' का समापन हुआ। यह आयोजन दोनों देशों के बीच खेल संबंधों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
इस कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी; केंद्रीय युवा कार्य और खेल राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा खडसे; बिहार सरकार में खेल और युवा मामलों की मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह; भारत में न्यूजीलैंड के कार्यवाहक उच्चायुक्त श्री मैट आयर्स; बिहार रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष और बिहार विधान परिषद के सदस्य श्री संजय मयूख; और रग्बी इंडिया के अध्यक्ष श्री राहुल बोस शामिल हुए।
