Skip to content
हिन्दी
BREAKING

तेलंगाना में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2026 का लोगो और शुभंकर जारी

Updated:

केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने 11 से 22 दिसंबर 2026 तक होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लोगो और शुभंकर का अनावरण किया।

केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2026 के 8वें संस्करण के लोगो और शुभंकर का अनावरण किया
— पत्र सूचना कार्यालय (PIB), भारत सरकार

केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने 11 से 22 दिसंबर 2026 तक तेलंगाना में आयोजित होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स के 8वें संस्करण के लोगो और शुभंकर का अनावरण किया।

खेलों में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने की पहल

अनावरण समारोह में डॉ. मांडविया ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने युवाओं को खेलों से जोड़ने और देश के विकास के व्यापक दृष्टिकोण में खेलों को एकीकृत करने पर विशेष जोर दिया है। डॉ. मांडविया ने आगे कहा कि केंद्र सरकार, तेलंगाना सरकार के साथ मिलकर युवाओं को स्पोर्ट्स में आने के लिए बढ़ावा देगी और देश में एक मज़बूत स्पोर्टिंग कल्चर बनाने में मदद करेगी।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के बारे में

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में लगभग 8,000 एथलीटों और प्रतिभागियों के भाग लेने की उम्मीद है। इन खेलों में 29 स्पर्धाएं होंगी, जिनमें 27 प्रतिस्पर्धी खेल और दो प्रदर्शन कार्यक्रम शामिल होंगे। प्रतिस्पर्धी खेलों में तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, मुक्केबाजी, साइकिलिंग, तलवारबाजी, फुटबॉल, गतका, जिमनास्टिक्स, हॉकी, जूडो, कबड्डी, कलारीपयट्टू, खो-खो, मल्लखंब, नौकायन, निशानेबाजी, तैराकी, सॉफ्टबॉल, टेबल टेनिस, टेनिस, थांग-ता, वॉलीबॉल, भारोत्तोलन, कुश्ती और योगासन शामिल हैं। सेलिंग और कर्रा सामू प्रदर्शन खेलों के रूप में पेश किए जाएंगे। सॉफ्टबॉल को पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स में एक प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में शामिल किया जाएगा।

लोगो और शुभंकर

खेलो इंडिया यूथ गेम्स का लोगो आठ प्रमुख तत्वों के माध्यम से तेलंगाना की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और खेल आकांक्षाओं को एक साथ लाता है। शुभंकर, “नीलमणि”, ऊर्जा, फुर्ती और दृढ़ संकल्प का प्रतिनिधित्व करता है, जो युवा और खेल भावना का प्रतीक है।

स्रोत: Times of Rajasthan

Source: Times of Rajasthan

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News