Skip to content
हिन्दी
BREAKING

बूंदी महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ आज

Updated:

बूंदी में 27 से 29 नवंबर तक चलने वाला बूंदी महोत्सव आज गणेश पूजन के साथ शुरू होगा।

बूनडी महोत्सव 2026 का शुबारंभ
— Times of Rajasthan

बूंदी में 27 से 29 नवंबर तक चलने वाला बूंदी महोत्सव आज गणेश पूजन के साथ शुरू होगा।

बूंदी, 26 नवंबर। ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध बूंदी तीन दिवसीय पर्यटन एवं सांस्कृतिक उत्सव 'बूंदी महोत्सव-2026' के रंगों में रंगने जा रही है।

महोत्सव में होंगे कई कार्यक्रम

पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन बूंदी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में लोक संस्कृति, कला, परंपरा, पर्यटन और मनोरंजन का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। तीन दिनों तक शहर के प्रमुख ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थलों पर विभिन्न सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

  • महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार 27 नवंबर को सुबह 8.30 बजे गढ़ पैलेस में गणेश पूजन एवं वैदिक मंत्रोचार के साथ होगा।
  • सुबह 8.45 बजे अतिथि सत्कार तथा 8.55 बजे आर्ट कैंप का उद्घाटन किया जाएगा।
  • इसके बाद सुबह 9 बजे नवल सागर से पुलिस परेड ग्राउंड तक शोभायात्रा निकाली जाएगी।

स्रोत: Times of Rajasthan

Source: Times of Rajasthan

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News