Skip to content
हिन्दी
BREAKING

नई दिल्ली के प्रगति मैदान में सजा राजस्थान मंडप, 45 स्टॉल लगे

Updated:

नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में राजस्थान मंडप नए रूप-रंग के साथ शुरू हुआ है।

45 वाँ भारतीय अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेलाः
— सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

नई दिल्ली के प्रगति मैदान में शुरू हुए 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में इस वर्ष राजस्थान मंडप नए रूप-रंग के साथ प्रारंभ हुआ है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अनुसार, यह पन्द्रह दिवसीय मेला शुक्रवार से शुरू हुआ है जिसकी इस वर्ष की थीम 'विकास और विरासत' रखी गई है।

लगभग 1000 स्क्वायर मीटर में फैले इस मंडप में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से राजीविका से जुड़े उद्यमियों द्वारा लगभग 45 स्टालों का प्रदर्शन किया गया है। राजस्थान मंडप के निदेशक हर्ष शर्मा के अनुसार, मंडप में विश्व प्रसिद्ध हस्तशिल्प उत्पादों जैसे लाख की चूड़ियां, जयपुरी रजाई, टेक्सटाइल सामान, चादरें और मोजड़ियों के स्टॉल शामिल किए गए हैं।

जयपुर के 300वें स्थापना दिवस का प्रदर्शन

भारत मंडपम के हॉल नंबर 3 के भूतल पर स्थित राजस्थान मंडप में 18 नवंबर 2026 को जयपुर शहर के 300वें स्थापना दिवस को बड़े चित्र पैनल के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। इसके अलावा, राज्य में निवेश और व्यावसायिक अवसरों की जानकारी देने के लिए एक बिजनेस इंफॉर्मेशन सेंटर भी बनाया गया है।

मंडप के बाहरी क्षेत्र में राजस्थान पर्यटन की ओर से एक चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है जिसमें प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों को दर्शाया गया है। वहीं, मंडप के मध्य स्थल पर रीको द्वारा प्रदर्शनी लगाकर राज्य सरकार के औद्योगिक विकास कार्यक्रमों का विवरण दिया गया है।

स्रोत: Times of Rajasthan

Source: Times of Rajasthan

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News