देहरादून: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी सैलजा बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचीं। एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने उन्हें भव्य स्वागत किया।
कार्यकर्ताओं ने फूलों के गुच्छे देकर और नारेबाजी करते हुए कुमारी सैलजा का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और आगामी रणनीतियों पर चर्चा की।
सूत्रों के अनुसार, कुमारी सैलजा दो दिन तक देहरादून में रहकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं के साथ बैठकें करेंगी। इसमें आगामी चुनावी तैयारियों, संगठन मजबूती और राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर मंथन होगा।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं में कुमारी सैलजा के आगमन से उत्साह देखा गया। उन्होंने पार्टी को मजबूत बनाने और जनता के मुद्दों को उठाने का संकल्प दोहराया।
कुमारी सैलजा का यह दौरा ऐसे समय में महत्वपूर्ण माना जा रहा है जब उत्तराखंड कांग्रेस संगठन को नई दिशा देने की कोशिशें चल रही हैं।
कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंची
Updated:
देहरादून : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी सैलजा बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचीं। एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने उन्हें भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूलों…
Dehradun
Comments
Comments close 30 days after publication.