हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को भाजपा पर मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने राज्य के 10 से 15 हजार लोगों से एक नवंबर को दिल्ली में होने वाली विपक्षी गठबंधन आइएनडीआइए की रैली में शामिल होने की अपील की।
मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, रेड्डी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एसआइआर प्रक्रिया के जरिए गरीबों के अधिकारों को कमजोर करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी गरीबों के अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने चुनाव आयोग के कामकाज में सरकार के कथित हस्तक्षेप पर सवाल उठाए।
