नई दिल्ली। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की अध्यक्ष नेहा बोरा ने स्पष्ट किया है कि वह दिल्ली पुलिस की ओर से मांगे गए शांति बनाए रखने के मुचलके (पीस बॉन्ड) पर हस्ताक्षर नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि उनके संगठन की भी इस संबंध में कोई शर्त नहीं है और वे बॉन्ड पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार नहीं हैं।
नेहा बोरा का यह बयान दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा उनकी याचिका खारिज किए जाने के बाद सामने आया है। उन्होंने अदालत में स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) के उस नोटिस को चुनौती दी थी, जिसमें उन्हें जांच के दौरान शांति बनाए रखने के लिए जमानत के साथ 10,000 रुपये का बॉन्ड भरने के लिए कहा गया था।
