चिकित्सा मंत्री के कथित अशोभनीय बयान को लेकर प्रतीकात्मक रूप से “मंत्री की जुबान साफ करने” का कार्यक्रम रखा
बीकानेर। संभाग के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पीबीएम में डिलीवरी के इलाज में गड़बड़ी के कारण छ: प्रसुताओं की किडनी खराब होने,व्याप्त कथित भ्रष्टाचार, अव्यवफ़स्थाओं और अनेक समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में जिले के कांग्रेसजनों का पीबीएम अस्पताल सुधारो धरना व विरोध प्रदर्शन आज तीसरे दिन भी जारी रहा।
पीबीएम सुधारो धरना तीसरे दिन भी जारी रहा।पीबीएम अस्पताल अव्यवस्थाओं को लेकर जमकर नारेबाजी हुई साथ ही प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रसूता महिलाओं और मातृत्व जैसे संवेदनशील विषय पर किसी भी जनप्रतिनिधि द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी समाज की महिलाओं का अपमान है।
सांयकाल 05 बजे प्रदर्शनकारियों ने राजस्थान सरकार के चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर द्वारा प्रसूता महिलाओं को लेकर दिए गए कथित अशोभनीय बयान के विरोध में प्रदर्शनकारियों द्वारा धरना स्थल पर प्रतीकात्मक रूप से “मंत्री की जुबान साफ करने” का कार्यक्रम रखा गया। जिसके तहत मन्त्री के फोटो सहित लम्बी जीभ को फिनाइल से साफ किया गया, बाद में जीभ को जला कर विरोध प्रदर्शन किया।