अगरतला,एनएसआई मीडिया। त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान भाजपा सांसद विप्लब देव दूसरी बार शादी के बंधन में बंध गए हैं। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने 19 जून को दिल्ली में कन्नड़ अभिनेत्री त्रिवेणी राव के साथ सात फेरे लिए। इसके बाद उन्होंने अगरतला के 5 स्टार होटल में एक भव्य रिस्पेशन का आयोजन किया। प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के करीबी नेताओं में एक माने जाने वाले विप्लब देब की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने अपनी पहली पत्नी नीति देव से पिछले साल ही तलाक लिया है।
भाजपा के कैडर बेस नेता 54 वर्षीय विप्लब देव की दूसरी शादी 19 जून को ही हो चुकी थी। हालांकि, इस शादी से मीडिया को दूर रखा गया। बाद में जब अगरतला में हुए भव्य रिसेप्शन की तस्वीरें सामने आईं, तब इस बात की जानकारी सार्वजनिक हुई। बता दें, विप्लब देब की दूसरी पत्नी त्रिवेणी राव कन्नड़ फिल्मी जगत का एक जाना पहचाना नाम है। उन्होंने तंगारू, युवरत्ना, बाबू मार्ले जैसी फिल्मों में अहम रोल निभाया है।
पहली पत्नी को पिछले साल दिया है तलाक
भाजपा के मजबूत नेताओं में से एक विपल्ब देब ने पिछले साल ही अपनी पहली पत्नी नीति देव को तलाक दिया है। विप्लब और नीति का रिश्ता करीब 25 साल तक चला। दोनों ने 2001 में शादी की थी और 2025 में दोनों ने तलाक ले लिया। इन दोनों के एक लड़का और एक लड़की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पहली पत्नी से तलाक लेने के बाद विपल्ब ने राजनीति पर ध्यान केंद्रित किया और फिर अपने परिवार के कहने पर अभिनेत्री त्रिवेणी राय से दूसरी शादी कर ली।'