बीकानेर, 9 सितम्बर। बीकानेर शहर आज अपनी नई नगर सरकार चुनने के लिए मतदान करेगा। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत नगर निगम के 79 वार्डों के लिए बुधवार को मतदान होगा। मतदान को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और मतदान दल अपने-अपने केंद्रों पर पहुंच चुके हैं।
मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। शहर के अलग-अलग वार्डों में भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी सहित निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। अब मतदाताओं के हाथ में शहर की आगामी नगर सरकार की कमान होगी।
