Skip to content
BREAKING

बीकानेर न्यूज : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज बीकानेर में करेंगे रोड शो

नगर निगम प्रत्याशियों के समर्थन में जनसमर्थन जुटाएंगे मुख्यमंत्री

Updated:

बीकानेर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल बीकानेर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में भव्य रोड शो करेंगे। रोड शो को लेकर आज प्रशासन के साथ…

बीकानेर न्यूज : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज बीकानेर में करेंगे रोड शो

Highlights

  1. दोपहर 2:40 बजे पुष्करणा स्टेडियम से शुरू होगा रोड शो
  2. रोड शो का दोपहर 3:40 बजे जूनागढ़ पर होगा समापन
  3. लालगढ़ पैलेस में बाद में होगी संगठनात्मक बैठक

बीकानेर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल बीकानेर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में भव्य रोड शो करेंगे। रोड शो को लेकर आज प्रशासन के साथ वार्ता कर रूट को अंतिम रूप दिया गया।

देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने बताया मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बीकानेर के नाल हवाई अड्डे पर दोपहर 2:15 बजे आगमन होगा। इसके बाद दोपहर 2:40 बजे पुष्करणा स्टेडियम से रोड शो शुरू होगा, जो शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगा। रोड शो का दोपहर 3:40 बजे जूनागढ़ के पास समापन होगा। 4:40 पर लालगढ़ पैलेस में संगठनात्मक बैठक लेंगे।

शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने बताया मुख्यमंत्री का रोड शो

पुष्करणा स्टेडियम, गोकुल सर्किल, नथूसर गेट, बारह गुवाड़, आचार्य चौक, तेलीवाड़ा, कोटगेट, केईएम रोड, सादुल सर्किल जूनागढ़ रोड शो के समापन के बाद मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं एवं आमजन को धन्यवाद संबोधित करेंगे। इसके पश्चात शाम 5 बजे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीकानेर से रवाना होंगे।

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News