Skip to content
हिन्दी
BREAKING

बीकानेर नगर निगम चुनाव:बीकानेर में मतदान सम्पन्न, 68.91 प्रतिशत मतदाताओं ने डाला वोट

नगर निगम चुनाव में मतदाताओं ने उत्साह के साथ निभाई लोकतांत्रिक जिम्मेदारी, अब परिणाम का इंतजार

Updated:

बीकानेर। नगर निगम चुनाव के लिए बुधवार को बीकानेर शहर में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गई। शाम तक चले मतदान में कुल 68.91 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान के…

बीकानेर नगर निगम चुनाव:बीकानेर में मतदान सम्पन्न, 68.91 प्रतिशत मतदाताओं ने डाला वोट

बीकानेर। नगर निगम चुनाव के लिए बुधवार को बीकानेर शहर में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गई। शाम तक चले मतदान में कुल 68.91 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान के दौरान शहर के विभिन्न वार्डों में मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

सुबह मतदान शुरू होने के साथ ही कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें नजर आईं। दोपहर बाद मतदान की रफ्तार में उतार-चढ़ाव रहा, लेकिन शाम तक बड़ी संख्या में मतदाताओं ने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

नगर निगम के 79 वार्डों में पार्षद पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा, कांग्रेस सहित विभिन्न दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा दांव पर है। मतदान सम्पन्न होने के साथ ही अब सभी प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है।

प्रत्याशियों के समर्थकों में बढ़ी उत्सुकता

मतदान समाप्त होने के बाद प्रत्याशी और उनके समर्थक अब बूथवार मतदान प्रतिशत तथा अपने पक्ष में हुए मतदान का आकलन करने में जुट गए हैं। वार्डों में किस प्रत्याशी को बढ़त मिली और किसके पक्ष में मतदाताओं का रुझान रहा, इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

68.91 प्रतिशत मतदान को लेकर राजनीतिक दलों द्वारा अपने-अपने दावे किए जा रहे हैं। अब सभी की निगाहें मतगणना और चुनाव परिणाम पर टिकी हैं, जो यह तय करेंगे कि बीकानेर नगर निगम की नई सरकार की कमान किस दल के हाथ में जाएगी

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News