August 5, 2025

बीकानेर। वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत गुरुवार को मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय से कलेक्टर ऑफिस तक सभी जिला शिक्षा के कार्यालय के कर्मचारियों,शहर में कार्यरत शारीरिक शिक्षक शिक्षिकाएं तथा भारत स्काउट गाइड के बच्चो अधिकारियों के साथ पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली गई।

उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा अनिल बोड़ा ने बताया कि मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक रामगोपाल शर्मा और बोड़ा ने झंडा दिखाकर रैली का शुभारंभ किया।बीच रास्ते से कलेक्टर परिसर तक पर्यावरण चेतना और जल संरक्षण पर रामकुमार पुरोहित, मोहमद असगर और अनु स्वामी के नेतृत्व में नारे लगाने के साथ पोस्टर और स्लोगन द्वारा भी जन चेतना की गई । एडीईओ पदमा तिलयानी, ओम प्रकाश गोदारा, सहायक निदेशक भेरू सिंह राठौड़ भी साथ रहे।
कलेक्टर परिसर में महेंद्र कुमार शर्मा ने पर्यावरण जागरूकता के बारे में विचार व्यक्त किया, रामगोपाल शर्मा ने जल को समुचित उपयोग और वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला अनिल बोड़ा ने प्लास्टिक और पॉलीथीन के पूर्ण रोक पर जन जागृति के बारे ने बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *