मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

जयपुर: विधान सभा अध्यक्ष ने सनातन संस्कृति को बताया जीवन का आधार

अपडेट:

विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने सनातन संस्कृति के महत्व पर जोर देते हुए नई पीढ़ी को इससे जोड़ने की आवश्यकता बताई।

शेयर करें
सनातन है तो हम हैं - श्री देवनानी
— सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

जयपुर, 29 नवंबर। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि सनातन है तो हम हैं। सनातन की प्रगति के लिए हमें तन मन और धन से सहयोग करना होगा।

श्री देवनानी रविवार को मानसरोवर स्थित झूलेलाल मंदिर प्रांगण में पूज्य सिंधी पंचायत मानसरोवर द्वारा आयोजित प्रथम वार्षिक उत्सव संकल्प से सिद्धि समारोह को संबोधित कर रहे थे।

समारोह में दिए प्रेरणादायी संबोधन

उन्होंने कहा कि सत्संग का मानव जीवन में महत्व है और संत सेवा एवं सद कार्यों में समय देना चाहिए। सनातन का संकल्प लेना एक पावन कार्य है और समाज को जोड़े रखने में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।

इस मौके पर भामाशाहों का सम्मान किया गया और संत भगत प्रकाश के प्रवचनों का श्री देवनानी ने श्रवण किया। समारोह में समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

स्रोत: Times of Rajasthan

स्रोत: Times of Rajasthan

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें