मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर विधायी विभाग और विधिक मामलों के विभाग ने सत्यनिष्ठा की शपथ ली

अपडेट:

सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के अवसर पर विधि एवं न्याय मंत्रालय के विधायी विभाग और विधि मामलों के विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने आज नई दिल्ली के कर्तव्य भवन-2 स्थित हॉल संख्या 24000-बी में विधायी विभाग के अपर सचिव डॉ. मनोज कुमार द्वारा दिलाई गई सत्यनिष्ठा की शपथ ली।

शेयर करें
सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर विधायी विभाग और विधिक मामलों के विभाग ने सत्यनिष्ठा की शपथ ली
— पत्र सूचना कार्यालय (PIB), भारत सरकार

सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के अवसर पर विधि एवं न्याय मंत्रालय के विधायी विभाग और विधि मामलों के विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने आज नई दिल्ली के कर्तव्य भवन-2 स्थित हॉल संख्या 24000-बी में विधायी विभाग के अपर सचिव डॉ. मनोज कुमार द्वारा दिलाई गई सत्यनिष्ठा की शपथ ली।

इस शपथ कार्यक्रम ने दोनों विभागों की आधिकारिक कर्तव्यों के निर्वहन में ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और नैतिक आचरण के उच्चतम मानकों को बनाए रखने की सामूहिक प्रतिबद्धता की पुष्टि की है। इसके साथ ही इससे सार्वजनिक प्रशासन में पारदर्शिता, जवाबदेही, निष्पक्षता और सुशासन की संस्कृति को बढ़ावा भी मिलेगा।

इस अवसर पर, अधिकारियों और कर्मचारियों ने ईमानदारी, निष्पक्षता और सार्वजनिक सेवा की प्रबल भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के अपने संकल्प को दोहराया, साथ ही नागरिकों और समाज के अधिकारों और हितों की रक्षा करने का भी आश्वासन दिया।

इस आयोजन ने भ्रष्टाचार को रोकने, संस्थागत अखंडता को मजबूत करने और सरकारी संस्थानों में जनता के विश्वास को बनाए रखने में सतर्कता, नैतिक आचरण और व्यक्तिगत जवाबदेही के महत्व को रेखांकित किया।

यह पहल लोक प्रशासन में सत्यनिष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के प्रति विधि एवं न्याय मंत्रालय की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इसके साथ ही नैतिक शासन और सार्वजनिक जवाबदेही, प्रभावी और नागरिक-केंद्रित लोक सेवा के लिए मौलिकता के सिद्धांत को सुदृढ़ करती है।

स्रोत: Times of Rajasthan

स्रोत: Times of Rajasthan

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें