रेल मंत्रालय ने नई दिल्ली के रेल भवन में महान आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी और पूजनीय राष्ट्रीय नायक भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित कर जनजातीय गौरव दिवस मनाया। इस अवसर पर रेल भवन में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
समारोह के दौरान उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने भगवान बिरसा मुंडा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनके असाधारण योगदान और ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के विरुद्ध उनके साहसी प्रतिरोध को याद किया।
कार्यक्रम में मौजूद रहे रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी
जनजातीय गौरव दिवस का यह आयोजन आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के अमूल्य योगदान की याद दिलाता है। यह भारत की समृद्ध आदिवासी विरासत के प्रति राष्ट्रीय गौरव, एकता और सम्मान की भावना को मजबूत करता है।
