मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

लॉरेंस बिश्नोई गैंग को बड़ा झटका, अमेरिका में डिटेन हुआ हरि बॉक्सर

लेखक Administrator

अपडेट:

राजस्थान पुलिस और एजीटीएफ की बड़ी कामयाबी, रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर हुई कार्रवाई; भारत लाने की प्रक्रिया शुरू

शेयर करें
लॉरेंस बिश्नोई गैंग को बड़ा झटका, अमेरिका में डिटेन हुआ हरि बॉक्सर
Hari Boxer

जयपुर। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सक्रिय सदस्य और कुख्यात फरार गैंगस्टर हरिचन्द जाट उर्फ हरि बॉक्सर को अमेरिका में डिटेन किया गया है। राजस्थान पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) के लगातार प्रयासों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर की गई कार्रवाई के बाद यह बड़ी सफलता मिली है। अब आरोपी को भारत लाने की प्रक्रिया जारी है।

राजस्थान पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार संगठित अपराध और आपराधिक गिरोहों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री दिनेश एम.एन. के निर्देशन में राजस्थान एजीटीएफ ने आरोपी की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए।

पांच देशों में 14 बार भेजे गए इंटरपोल को रेफरेंस

हरि बॉक्सर की गिरफ्तारी के लिए राजस्थान पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिकंजा कसते हुए इंटरपोल की मदद ली। आरोपी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाया गया। उसकी तलाश और लोकेशन का पता लगाने के लिए इंटरपोल को करीब पांच देशों में 14 बार रेफरेंस भेजे गए। इसके अलावा आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए प्रोविजनल अरेस्ट रिक्वेस्ट, अपडेटेड ब्रीफ डोजियर और फिंगरप्रिंट भी भेजे गए।

विशेष टीम ने जुटाई महत्वपूर्ण सूचनाएं

एटीएस के डीआईजी एवं इंटरपोल लाइजनिंग ऑफिसर श्री योगेश यादव के सुपरविजन में गठित विशेष टीम ने इस कार्रवाई के लिए महत्वपूर्ण सूचनाएं जुटाईं। विभिन्न अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर आरोपी तक पहुंचने के प्रयास किए गए।

भारत लाने की प्रक्रिया जारी

अमेरिका में हरि बॉक्सर के डिटेन होने के बाद अब राजस्थान पुलिस उसे भारत लाने की कानूनी प्रक्रिया में जुटी है। इस कार्रवाई को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के खिलाफ राजस्थान पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। इससे विदेश में छिपकर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाले अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को भी मजबूती मिलेगी।

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें