- श्री पंत ने मंत्रालय की कल्याणकारी पहलों को लागू करने में डीओएसजेई और असम सरकार की टीम के संयुक्त प्रयासों की सराहना की
- उन्होंने योग्य लाभार्थियों तक सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन और कार्यान्वयन की बाधाओं के समय पर समाधान के लिए निरंतर अंतर-विभागीय समन्वय, पहुंच और अभिसरण पर जोर दिया
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के केंद्रीय सचिव, श्री सुधांश पंत ने आज असम में मंत्रालय की अलग-अलग कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की । इसमें मादक पदार्थ की मांग में कमी, अनुसूचित जाति विकास, वरिष्ठ नागरिक कल्याण, सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा और कमजोर समूहों का पुनर्वास शामिल हैं।
राज्य की राजधानी गुवाहाटी में हुई समीक्षा बैठक में विशेष प्रयासों की प्रगति का आकलन किया गया और यह सुनिश्चित करने के लिए मिलकर कोशिश करने की ज़रूरत पर बल दिया गया कि कल्याणकारी कार्यों से पात्र लाभार्थियों को फ़ायदा मिले।
