- जीआरपी कर्मियों को बेहतर शिकायत निवारण, समय पर सूचना साझा करने और शिकायत की निगरानी के लिए रेलमदद प्लेटफॉर्म से जोड़ा गया
- दिवाली और छठ के दौरान सुरक्षित रेल यात्रा : भीड़ प्रबंधन, अग्रिम योजना और कुशल यात्री-आवागमन प्रबंधन पर जोर
- जीआरपी प्रमुखों के सम्मेलन में ड्रोन “पिंक पेट्रोल” से लेकर प्रोजेक्ट दिशा तक, महिला-नेतृत्व और समुदाय-आधारित सुरक्षा पहलों पर चर्चा हुई
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ ) द्वारा आयोजित सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी ) प्रमुखों का 8 वां अखिल भारतीय सम्मेलन 23 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में सफलतापूर्वक समाप्त हुआ। इसने नई सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा करने , श्रेष्ठ व्यवस्था साझा करने और आरपीएफ , जीआरपी और राज्य पुलिस के बीच समन्वय को मजबूत करने के लिए एक मंच प्रदान किया।
इस उच्चस्तरीय सम्मेलन की अध्यक्षता आरपीएफ की महानिदेशक सुश्री सोनाली मिश्रा ने की। इसमें रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और सीईओ श्री सतीश कुमार , रेलवे बोर्ड के सदस्य और अलग-अलग राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के जीआरपी प्रमुख शामिल हुए।
