- एबीपी के तहत तमिलनाडु में भारतनेट नेटवर्क के उपयोग के लिए वित्तीय सहायता को मंजूरी
- एबीसी के तहत तमिलनाडु में पांच लाख से अधिक ग्रामीण घरों में फाइबर कनेक्शन के लिए सब्सिडी सहायता देने एवं 4,767 गांवों को मांग के आधार पर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने का समझौता
- तमिलनाडु में ग्रामीण दूरसंचार अवसंरचना को मजबूत करने एवं आपस में जोड़ने के लिए साझेदारी
तमिलनाडु के ग्रामीण इलाकों में डिजिटल अवसंरचना को मजबूती प्रदान करने और ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी को तेज करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए , दूरसंचार विभाग (डीओटी ) के अंतर्गत ' डिजिटल भारत निधि ' ( डीबीएन ) ने आज नई दिल्ली के संचार भवन में एक ' उपयोग समझौता ' पर हस्ताक्षर किया। इस समझौते के अंतर्गत , राज्य-संचालित मॉडल के माध्यम से ' संशोधित भारतनेट कार्यक्रम ' ( एबीपी ) के तहत राज्य के ग्रामीण परिवारों को जोड़ा जाएगा।
एबीपी के तहत तमिलनाडु में भारतनेट नेटवर्क के उपयोग के लिए , डिजिटल भारत निधि (डीबीएन ), दूरसंचार विभाग (डीओटी ), तमिलनाडु सरकार और तमिलनाडु फाइबरनेट कॉर्पोरेशन (टैनफिनेट ) के बीच एक समझौता हुआ।
