- उपभोक्ता मामले विभाग की सचिव श्रीमती निधि खरे ने विधिक माप विज्ञान में भारत के सुधारों, डिजिटल परिवर्तन और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर प्रकाश डाला
- ई-माप, सरकार द्वारा स्वीकृत परीक्षण केंद्र और ‘एक राष्ट्र, एक समय’ जैसे पहल भारत की विधिक माप विज्ञान इकोसिस्टम को मजबूती प्रदान कर रही हैं
भारत 26 से 28 अक्टूबर, 2026 तक नई दिल्ली में विधिक माप विज्ञान की अंतरराष्ट्रीय समिति (सीआईएमएल) की 61वीं बैठक की मेजबानी कर रहा है। पहली बार भारत, विधिक माप विज्ञान के अंतरराष्ट्रीय संगठन(ओआईएमएल) की इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय बैठक की मेजबानी कर रहा है, जिसमें मापन मानकों, उपभोक्ता संरक्षण और निष्पक्ष व्यापार में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए विश्व भर से प्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी और तकनीकी विशेषज्ञ एक साथ एक मंच पर आ रहे हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ आज “विधिक माप विज्ञान में विकास” विषय पर एक अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के साथ हुआ, जिसके बाद सीआईएमएल की 61वीं बैठक का पहला सत्र आयोजित किया गया।
