

दुबई,एनएसआई मीडिया । भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। यह मैच दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत अब तक इस टूर्नामेंट में अजेय है, जबकि न्यूजीलैंड को एकमात्र हार भारत से ग्रुप स्टेज में मिली थी। न्यूजीलैंड के कप्तान सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
न्यूजीलैंड को पांचवां झटका लगा
न्यूजीलैंड को 38वें ओवर में पांचवां झटका लगा। वरुण चक्रवर्ती ने ग्लेन फिलिप्स को क्लीन बोल्ड किया। वह 34 रन बना सके। फिलहाल डेरिल मिचेल और माइकल ब्रेसवेल क्रीज पर हैं। वरुण को मिली यह दूसरी सफलता रही। इससे पहले उन्होंने विल यंग को आउट किया था। मिचेल और फिलिप्स के बीच 57 रन की साझेदारी हुई। कीवियों का स्कोर 38 ओवर के बाद पांच विकेट पर 165 रन है।