जयपुर, 27 अक्टूबर। आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने कहा कि प्रदेश सरकार की अपेक्षा के अनुरूप विभागीय राजस्व लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित की जानी चाहिए। आबकारी आयुक्त विडियों कांफ्रेंस के माध्यम से विभागीय समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विभागीय समीक्षा वीसी में राजस्व अन्य विषयों पर विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए।
आबकारी आयुक्त श्री मेहता ने कहा कि प्रदेश में अक्टूबर माह में अब तक कई जिलों की राजस्व प्रगति अपेक्षा के अनुरूप नही है जिसे कार्ययोजना बनाकर टीमवर्क से पूर्ण किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अक्टूबर माह में राजस्व के तहत स्टेट की औसत ग्रोथ 15 प्रतिशत है जिसे कायम रखते हुए अपेक्षित लक्ष्य पूर्ण करना सुनिश्चित करे। स्टेट ग्रोथ से कम की राजस्व प्रगति स्वीकार्य नही है, साथ ही जो जिले नेगेटिव ग्रोथ दर्शा रहे वे इस माह के शेष दिनों के लिए विस्तृत कार्ययोजना एवं सर्कलवार लक्ष्य तय प्रगति सुनिश्चित करेंगे।
वीसी में अक्टूबर माह में 25 अक्टूबर तक राजस्व अर्जन के संबंध मेें जोनवार, जिलेवार समीक्षा करते हुए राजस्व प्रगति में पिछड़ रहे जोन एवं जिलों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। आबकारी आयुक्त ने कहा कि प्रत्येक अधिकारी को अपने लक्ष्य को संज्ञान में रखते हुए सक्रियता से कार्य करने की आवश्यकता है। इस पर अधिकारियों ने वांछित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कार्ययोजना बताते हुए पूर्ण करने की सहमति व्यक्त की।
