27 अक्टूबर को कोटपूतली‑बहरोड़ जिले के दौरे पर राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने औद्योगिक विकास और निवेश संवर्धन पर जोर दिया। उन्होंने नीमराणा स्थित एनआईआईटी यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में ‘राइजिंग नीमराणा’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।
कार्यक्रम में राज्यपाल ने औद्योगिक विकास, निवेश विस्तार, भारत‑जापान सहयोग और देश की आर्थिक प्रगति पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
भारत‑जापान सहयोग पर बल
राज्यपाल ने भारत‑जापान आर्थिक संबंधों का उल्लेख करते हुए जापानी उद्योगों और निवेश को बढ़ावा देने, औद्योगिक साझेदारी को विस्तार देने तथा उत्पादों के आयात‑निर्यात को अधिक प्रभावी बनाने के प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने जापान द्वारा बुलेट ट्रेन सहित विभिन्न क्षेत्रों में दिए जा रहे सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
