मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

राइजिंग नीमराणा कार्यक्रम में राज्यपाल ने किया एनआईए भवन का लोकार्पण, एनआईए सर्किल, एनआईए लेन एवं पर्यावरण मार्ग का शिलान्यास

अपडेट:

नीमराणा के औद्योगिक विकास में सरकार और उद्योग जगत की साझेदारी महत्वपूर्ण- राज्यपाल

शेयर करें
राइजिंग नीमराणा कार्यक्रम में राज्यपाल ने किया एनआईए भवन का लोकार्पण, एनआईए सर्किल, एनआईए लेन एवं पर्यावरण मार्ग का शिलान्यास—
— सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

जयपुर, 27 अक्टूबर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने मंगलवार को राइजिंग नीमराणा कार्यक्रम के तहत नीमराणा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एनआईए) के एनआईए/एमजी भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने एनआईए सर्किल, एनआईए लेन एवं पर्यावरण मार्ग का शिलान्यास भी किया। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने एनआईए के सभागार में क्षेत्र के उद्योगपतियों के साथ संवाद कर औद्योगिक विकास, सरकारी पहलों और नीमराणा की औद्योगिक महत्ता पर चर्चा की।

इस दौरान राज्यपाल श्री बागडे ने औद्योगिक विकास को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों एवं पहलों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि उद्योग जगत प्रदेश की आर्थिक प्रगति और रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नीमराणा जैसे प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र का राज्य की अर्थव्यवस्था में विशेष महत्व है। औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार के साथ आधारभूत सुविधाओं का विकास तथा सरकार और उद्योग जगत के बीच बेहतर समन्वय भी आवश्यक है।

राज्यपाल श्री बागडे ने उद्योग जगत के योगदान और औद्योगिक विकास की संभावनाओं के संदर्भ में नीमराणा की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि एनआईए भवन की पहल एसोसिएशन की गतिविधियों के संचालन और क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।

डॉ.राजेश व्यास/आकाश

स्रोत: Times of Rajasthan

स्रोत: Times of Rajasthan

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें