- 14वें द्विवार्षिक अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी और सम्मेलन ने रसायन और पेट्रोकेमिकल क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने और टिकाऊ विकास को बढ़ावा देने का मार्ग प्रशस्त किया
- रसायन और पेट्रोकेमिकल क्षेत्र से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा के लिए सीईओ फोरम, भारत-जापान, भारत-अमेरिका और भारत-यूरोपीय संघ फोरम के दौरान विचार-मंथन सत्र आयोजित किए गए
मुंबई में 22 अक्टूबर को शुरू हुआ तीन दिन का कार्यक्रम 'इंडिया केम-2026' आज संपन्न हो गया।
'एडवांटेज भारत: एक उभरता हुआ वैश्विक रसायन केंद्र' विषय पर आयोजित 'इंडिया केम-2026' सम्मेलन के 14वें संस्करण ने वैश्विक साझेदारियों को मजबूत किया, निवेश आकर्षित करने का मार्ग प्रशस्त किया और रसायन तथा पेट्रोकेमिकल क्षेत्र में टिकाऊ विकास को बढ़ावा दिया।
