हरित हाइड्रोजन भारत के स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन के स्तंभ के रूप में उभर रहा है। इसका उत्पादन नवीकरणीय बिजली का उपयोग करके पानी को विभाजित करके किया जाता है। यह उर्वरक उत्पादन , पेट्रोलियम शोधन , लोहा और इस्पात विनिर्माण , भारी शुल्क सड़क परिवहन और शिपिंग जैसे क्षेत्रों में उत्सर्जन को कम करने में मदद कर सकता है। राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन (एनजीएचएम) घरेलू विनिर्माण , उत्पादन , सुनिश्चित मांग और विश्वसनीय प्रमाणन का समर्थन करता है। हरित अमोनिया की नीलामी से लेकर भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन तक , शुरुआती परियोजनाएं एक भरोसेमंद राह की ओर इशारा करती हैं।
हरित हाइड्रोजन क्यों
हाइड्रोजन एक ऊर्जा वाहक (एनर्जी कैरियर) है जो ऊर्जा को संग्रहित करता है और विभिन्न उपयोगों के लिए इसे उपलब्ध कराता है। ईंधन सेल में , यह ऑक्सीजन के साथ अभिक्रिया करके बिजली उत्पन्न करता है, जिससे केवल जल और ऊष्मा उप-उत्पाद के रूप में बचते हैं, साथ ही, कोई प्रदूषक यौगिक या ग्रीनहाउस गैसें नहीं बनतीं। भले ही, शुद्ध हाइड्रोजन प्रकृति में प्रचुर मात्रा में नहीं पाया जाता, इसे जल या प्राकृतिक गैस जैसे यौगिकों से निकाला जा सकता है। इसलिए इसका पर्यावरणीय प्रभाव इस बात पर निर्भर करता है कि इसे कैसे बनाया जाता है। पारंपरिक विधियां जीवाश्म ईंधन पर निर्भर करती हैं और कार्बन उत्सर्जन करती हैं।
