भारत में नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन और एक्स्पो 2026 के दूसरे दिन केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी, केंद्रीय बिजली एवं आवास तथा शहरी मामलों के मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा और बिजली राज्य मंत्री श्री श्रीपद येसो नाइक ने अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन, सीईईडब्ल्यू और एनर्जीवा वेंचर्स द्वारा आयोजित 'द नेक्स्ट टेरावॉट' के मंत्रिस्तरीय सत्र में भाग लिया।
इस सत्र में सरकार और उद्योग जगत के वरिष्ठ प्रतिनिधियों को एक साथ लाकर आने वाले दशकों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नवीकरणीय ऊर्जा को लागू करने के ढांचे की रूपरेखा तैयार करने पर विचार किया गया।
मुख्य चर्चा बिंदु
सत्र में चार प्रमुख प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर चर्चा हुई: एकीकृत ऊर्जा योजना, आपूर्ति और भंडारण; ऊर्जा अवसंरचना का विस्तार और मजबूती; टेरावॉट‑स्तर की फंडिंग; तथा सुरक्षित और सस्ती ऊर्जा के लिए डिजिटलीकरण और एआई। इन बिंदुओं को आज से 2050 तक के लिए एक रणनीतिक रोडमैप में सम्मिलित किया गया।
