बिहार ग्रामीण बैंक और उसके कर्मचारी संगठनों के प्रबंधन से जुड़े दो औद्योगिक विवादों को 22 और 23 अक्टूबर, 2026 को मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय), श्रम और रोजगार मंत्रालय के कार्यालय के तहत सहायक श्रम आयुक्त (केंद्रीय), पटना के सुलह प्रयासों के माध्यम से सौहार्दपूर्ण ढंग से हल किया गया।
इस समाधान से बिहार ग्रामीण बैंक वर्कर्स ऑर्गनाइजेशन (बीजीबीडब्ल्यूओ) के साथ समझौते के तहत लगभग 9.02 करोड़ रुपए के आवर्ती वार्षिक लाभ सहित बिहार ग्रामीण बैंक के 10,900 से अधिक कर्मचारियों को लगभग 77.69 करोड़ रुपए का वित्तीय लाभ मिलने की उम्मीद है।
बिहार ग्रामीण बैंक अधिकारी संघ, पटना और बैंक प्रबंधन के बीच 22 अक्टूबर, 2026 को हुए पहते समझौते से लगभग 8,400 कर्मचारियों के लाभान्वित होने की उम्मीद है। इसमें लगभग 67.17 करोड़ रुपए का वित्तीय लाभ होगा। यह समझौता कर्मचारियों के प्रमुख मांगों का समाधान करेगा, जिसमें प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) का भुगतान, कार्य भत्ते, वेतन वृद्धि, यात्रा भत्ते में वृद्धि, पदोन्नति और अनुकंपा नियुक्तियों का भुगतान शामिल है।
