August 5, 2025

बीकानेर। शहर भाजपा जिला अध्यक्ष सुमन जी छाजेड़ की अगुवाई भाजपा नेताओं ने शनिवार को अंबेडकर सर्किल पर स्वच्छता अभियान चलाया।
शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने बताया शनिवार को सुबह भाजपा कार्यकताओं ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती से पूर्व अंबेडकर सर्किल पर स्वच्छता अभियान चलाया। जिसमें बाबा साहेब की मूर्ति की सफाई की ओर पूरे प्रांगण को स्वच्छ जल से धोकर साफ किया।

इस सफाई अभियान में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चंपालाल गेदर , जिला उपाध्यक्ष व कार्यक्रम के संयोजक विजय उपाध्याय, राजाराम सीगड़, जितेंद्र गहलोत, घनश्याम लोहिया, जितेंद्र राजवी, मंडल अध्यक्ष देव रूप सिंह, प्रकाश मेघवाल, सुनीता हटीला, मदन सियाग भारती अरोड़ा, भानु आनंद, चंद्र मोहन जोशी, पूनमचंद पूनिया, जेठमल नाहटा उपस्थित रहे।

बड़े नेता रहे नदारद –प्रदेश बीजेपी द्वारा घोषित स्वच्छता अभियान में शहर बीजेपी के कई बड़े नेता नदारद रहे। इनमे पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार,पूर्व मेयर सुशीला कँवर राजपुरोहित,महामंत्री श्याम चौधरी,उपाध्यक्ष बाबूलाल गहलोत सहित बड़ी संख्या में बीजेपी नेता इस कार्यकर्म में शामिल नहीं थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *