जिले के दो प्रमुख थानों के थानाधिकारियों को बदला
बीकानेर । बीकानेर के नए पुलिस कप्तान एसपी मृदुल कच्छावा ने एक्शन मोड में काम शुरू कर दिया है। पदभार संभालने के कुछ ही दिनों में उन्होंने जिले के दो प्रमुख थानों के थानाधिकारियों में बदलाव कर दिया।थानाधिकारियों में किए गए बदलाव:
- रणजीतपूरा थाना: अब सीआई लक्ष्मण सिंह थानाधिकारी होंगे।
- गजनेर थाना: अब सीआई ओमप्रकाश थानाधिकारी होंगे।
इसके साथ ही सीआई चंद्रजीत सिंह और सीआई राकेश स्वामी को लाइन हाजिर कर दिया गया है।