बीकानेर। नगर निगम चुनाव को लेकर बुधवार को बीकानेर शहर के 79 वार्डों में मतदान जारी है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही देखने को मिल रही है। सुबह 10 बजे तक बीकानेर नगर निगम क्षेत्र में 20.84 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
प्राप्त आंकड़ों के अनुसार अब तक कुल 4,77,789 मतदाताओं में से 99,591 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और शांतिपूर्ण तरीके से मतदान प्रक्रिया जारी है।
सुबह के शुरुआती घंटों में कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं में उत्साह नजर आया। राजनीतिक दलों के प्रत्याशी और कार्यकर्ता भी मतदान केंद्रों के आसपास सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, मतदान प्रतिशत में दिन चढ़ने के साथ और तेजी आने की संभावना है।
