
बीकानेर । राष्ट्र सेविका समिति महानगर एवम विभाग कार्यकारिणी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को महिला मंडल स्कूल में फागोत्सव मनाया।
राष्ट्र सेविका समिति की विभाग बौद्धिक प्रमुख डॉ विमला और विभाग शारीरिक प्रमुख श्रीमति प्रिया ने बताया कि डेढ़ सौ से अधिक महिलाओं ने फागोत्सव कार्यक्रम में शिरकत की।
फागोत्सव मे राधा कृष्ण की पूजा के साथ सभी को रंग का तिलक लगा कर आरती करी गई ।इस दौरान भजन कीर्तन किया।
जिसमे भगवान कृष्ण के होली से जुड़े गीत गाए, प्रेरक खेल खेले। जिसमें महिलाओं ने जमकर हिस्सेदारी की। फूलों की होली खेली। एक दूसरे को होली की बधाई दी। कार्यक्रम के अंत में सभी ने होली के लोक गीतों पर नृत्य करते हुए भारतीय त्योहार को पूर्ण शालीनता के साथ मनाने का आग्रह किया।