Bikaner News : चुनावी सफलता का सबसे प्रमुख आधार मतदाता सूची की शुद्धता है-अंशुमान सिंह भाटी

कोलायत में मतदाता गहन पुनरीक्षण की कार्यशाला का हुआ आयोजन

कोलायत । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कोलायत मंडल द्वारा शुक्रवार को राजपूत धर्मशाला में मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाना, आगामी चुनावों की तैयारी को दिशा देना तथा मतदाता सूची के शुद्धीकऱण की प्रक्रिया को गति देना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अंशुमान सिंह भाटी, भाजपा जिला देहात अध्यक्ष श्याम सुंदर पंचारिया एवं पूर्व प्रधान जयवीर सिंह भाटी उपस्थित रहे। तीनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया के महत्व पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया।

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने अपने संबोधन में कहा कि “चुनावी सफलता का सबसे प्रमुख आधार मतदाता सूची की शुद्धता है। यदि सूची त्रुटिरहित हो, तो आधी लड़ाई अपने आप जीत ली जाती है।”उन्होंनेकार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने, युवा मतदाताओं को जागरूक करने तथा छूटे हुए नामों को प्राथमिकता से शामिल कराने का आग्रह किया।भाटी ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित बूथ स्तर कार्यकर्ता है, जो संगठन को जड़ों से मजबूत करता है।

जिला देहात अध्यक्ष श्याम सुंदर पंचारिया ने कहा कि “मतदाता सूची लोकतंत्र की रीढ़ है। इसके पुनरीक्षण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं होगी।” उन्होंने बी.एल.ए. को बीट-वाइज सर्वे कर प्रत्येक घर की अद्यतन जानकारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और इसे केवल चुनावी कार्य नहीं, बल्कि जनता के प्रति पार्टी की जिम्मेदारी बताया।

पूर्व प्रधान जयवीर सिंह भाटी ने कहा कि कोलायत विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का जनाधार मजबूत है। इस आधार को और विस्तृत करने के लिए सटीक एवं संपूर्ण मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि “संगठन की नींव कार्यकर्ता है - और मजबूत कार्यकर्ता ही मजबूत बूथ का निर्माण करता है।”

इस अवसर पर भँवर लाल जांगिड़, दीलिप सिंह राजपुरोहित, प्रभात सिंह भाटी, सरपंच गज्जे सिंह देवड़ा, सरपंच मनोहर सिंह भाटी, झझु सरपंच घम्मू राम नायक, अशोक पुरोहित, आशु सिंह भाटी, पृथ्वी सिंह राणा, शिव सिंह भाटी, खिवसिंह भाटी, उत्तम सिंह कोटड़ा सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *