August 2, 2025

भाजपा गंगाशहर मंडल और तोलाराम -जेठी देवी सुराणा चेरिटेबल ट्रस्ट का आयोजन

बीकानेर। राजकीय जवाहर विद्यालय भीनासर,बीकानेर में प्रधानमंत्री के आव्हान पर एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम हुआ। जिसमें भाजपा गंगाशहर मंडल और तोलाराम -जेठी देवी सुराणा चेरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में पौधारोपण और पौधे वितरण कार्यक्रम हुआ।
शाला प्रगाण में दस पौधे लगवाए गए और 200 पौधे बच्चों को वितरण किये गये। जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड ने पर्यावरण बचाने के लिऐ पोंधे लगाना बहुत जरूरी है। यह बहुत बड़ा पुण्य का कार्य है। पोधारोपण कार्यक्रम के जिला संयोजक सत्यप्रकाश आचार्य ने बच्चों से कहा कि आपको पोंधे लगाकर इनकी रक्षा भी करनी है।

जिला महामंत्री व सुराणा ट्रस्ट के अध्यक्ष मोहन सुराणा ने कहा पुरे राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आह्वान पर दस करोड़ पोंधे लगाने है, जिसमें बीकानेर में एक लाख पोंधे लगेंगे। यह सब आप सबके के सहयोग से संभव है।

कार्यक्रम में शहर जिलाअध्यक्ष सुमन छाजेड, पर्यावरण अभियान जिला संयोजक सत्य प्रकाश आचार्य, जिला महामंत्री मोहन सुराणा, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष राजाराम सिंगड़,गंगाशहर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश चंद मेघवाल, कार्यक्रम संयोजक गोविंद सारस्वत, मंडल महामंत्री जसकरण मारू, पूर्व मंडल महामंत्री मगाराम नाई, मंडल उपाध्यक्ष मूलचंद दैया, हिमांशु टॉक, राजश्री कच्छावा, स्वाति छाजेड़, मुल्तान जी बेद, हरिकांत शर्मा, विद्यालय प्रिंसिपल ऋतु सरियां ,लक्ष्मी नारायण प्रजापत,दिलीप कुमार सोलंकी, जितेंद्र सिंह तेजाराम प्रजापत, बिंदु शर्मा, सुनीता गहलोत आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *