August 1, 2025

बीकानेर। डूंगरगढ़ के पूर्व विधायक किशनाराम नाई का सोमवार देर रात निधन हो गया। वे लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। वे 93 वर्ष के थे। मंगलवार को दोपहर उनका डूंगरगढ़ के कालू रोड स्थित मोक्षधाम में अंतिम संस्कार किया गया। स्व. नाई पूर्व उप राष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत के निकट थे। वे तीनबार विधायक और एकबार बीजेपी देहात के अध्यक्ष रहे।

पूर्व विधायक किशनाराम नाई के निधन पर बीकानेर जिले में भर से लोगों ने शोक जताया है। पूर्व विधायक किशनाराम नाई की पार्थिव देह अंतिम दर्शनार्थ बाड़ी में , मुख्यमंत्री की ओर से विश्वकर्मा बोर्ड के चेयरमैन रामगोपाल सुथार ने , भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की तरफ से प्रदेश मंत्री डॉ वासुदेव चावला ने , केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की तरफ से विक्रम राजपुरोहित ने पुष्पचक्र अर्पित किए ।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया , पूर्व अध्यक्ष जलमसिंह भाटी, डॉ सुरेंद्रसिंह शेखावत, पूर्व प्रधान छैलू सिंह शेखावत , डॉ अशोक भाटी, पूर्व विधायक गिरधारी महिया ने पुष्पांजलि अर्पित की।
भाजपा शहर जिलाध्यक्ष बीकानेर सुमन छाजेड ने किसनाराम जी नाई के निधन पर शोक जताया और कहा कि किसनाराम जी नाई एक जननेता थे ।पूर्व महापौर नारायण चौपडा ने शोक व्यक्त किया है।
वरिष्ठ भाजपा नेता संपत पारीक ने कहा कि किसनाराम जी के निधन से व्यक्तिगत क्षति हुई है। वे एक मजबूत और दबंग नेता थे।
भाजपा शहर जिलामंत्री कौशल शर्मा ने कहा कि किसनाराम के देहावसान से बीकानेर संभाग को अपूरणीय क्षति हुई है एक साधारण परिवार में जन्में और सार्वजनिक जीवन में अलग पहचान स्थापित की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *