बीकानेर । बीकानेर में संगठनात्मक कार्यक्रम के चलते बीकानेर आए बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का शनिवार को खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल के काता खतुरिया कॉलोनी आवास पर जोरदार स्वागत किया गया । इस दौरान राठौड़ ने विधायक के नवविवाहित पुत्र विदित- पुत्रवधु हर्षिता को आर्शीवाद दिया ।

इस दौरान कोटा कृषि विश्वविद्यालय की कुलगुरू विमला मेघवाल विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल गणपतराम मेघवाल शिवदानसिंह सहित श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता जालम सिंह भाटी देवीलाल मेघवाल सवाई सिंह तंवर मोतीसिंह राठौड़ मोहन सिंह नाल जितेन्द्र राजवी मोहन दुसाद जगविंदर सिंह सिद्धू विरेन्द्र सिंह लीलकी राकेश चितलागिया प्रशांत विश्नोई डुंगर सेन मुकेश शर्मा लक्ष्मण गुरिया महावीर सिंह सहित भाजपा पदाधिकारी ने स्वागत किया।
विधायक निवास पर प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत ढोल नगाड़ों के साथ साफा पहनाकर पुष्प वर्षा के साथ गुलदस्ता भेंट कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया ।
विधायक निवास पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के साथ प्रदेश महामंत्री भुपेंद्र सैनी, प्रदेश महामंत्री मिथलेश गौतम ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र कुमावत प्रदेश मंत्री अपुर्वा सिंह का भी स्वागत अभिनन्दन किया गया ।