August 12, 2025

14 अगस्त को है “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस”

बीकानेर । भारतीय जनता पार्टी बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड के निर्देश पर “हर घर तिरंगा अभियान” के अंतर्गत सभी 10 मण्डलों में कार्यशालाओं का आयोजन किया गया ।कार्यशालाओं में 14 अगस्त को “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” की बीकानेर में आमसभा में माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आगमन की तैयारियों की भी चर्चा की गई।

लालगढ मंडल में प्रभारी जिला महामंत्री कौशल शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में, मुक्ताप्रसाद मंडल में जिला महामंत्री श्याम सिंह हाडला ,जस्सूसर मंडल में जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत, नयाशहर मंडल में जिला प्रवक्ता जोगेंद्र शर्मा , पुराना शहर मंडल में जिला मंत्री रामचंद्र सोनी, गोपेश्वर मंडल में जिलामंत्री किशन चौधरी, जूनागढ मंडल में जिलाउपाध्यक्ष मोतीलाल हर्ष, रानी बाजार मंडल में जिलाउपाध्यक्ष सोहनलाल प्रजापत और शिवबाडी मंडल में जिला मंत्री सुमन कंवर शेखावत ,गंगाशहर मंडल में पूर्व महापौर नारायण चौपडा मुख्य वक्ता रहे ।
सभी मंडलों में पदाधिकारियों को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की “विभाजन विभीषिका स्मृति सभा” में कार्यकर्ताओं को लाने का लक्ष्य दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *