जयपुर में साइबर अपराधियों से निपटने के लिए तकनीकी समाधान विकसित करने को लेकर दो दिवसीय ‘साइबर सिक्योरिटी हैकाथॉन-2026‘ का आगाज हुआ। इसमें देशभर से 35 टीमें हिस्सा ले रही हैं। ये टीमें 24 घंटे में लगातार काम कर ऐसे तकनीकी समाधान विकसित करेंगी, जो पुलिस की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के साथ आमजन के लिए उपयोगी साबित हों।
महानिदेशक पुलिस ने किया उद्घाटन
- इस हैकाथॉन में स्कैम मैसेज और फिशिंग लिंक की पहचान, वित्तीय अपराधों एवं मनी ट्रेल का विश्लेषण, एआई आधारित सीडीआर-आईपीडीआर विश्लेषण प्रणाली, सोशल मीडिया एवं टेलीग्राम मॉनिटरिंग और एटीएम फुटेज का विश्लेषण जैसी चुनौतियां शामिल हैं।
- इसके अलावा साइबर सुरक्षा से जुड़े तकनीकी समाधानों की प्रदर्शनी भी लगाई गई है। इसमें एआई आधारित साइबर सॉल्यूशन, ओपन सोर्स इंटेलिजेंस, फॉरेंसिक साइंस और डेटा एनालिसिस से जुड़ी तकनीकें प्रदर्शित की गईं।
स्रोत: Times of Rajasthan
