मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

बूंदी में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश: जिला कलक्टर ने कार्य योजना लागू करने का निर्देश दिया

अपडेट:

बूंदी जिले में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव ने सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण हेतु ठोस कार्य योजना बनाने और उसे धरातल पर लागू करने का निर्देश दिया।

शेयर करें
सड़क हादसों की रोकथाम के लिए ठोस कार्य योजना बनाकर धरातल पर करें लागू – जिला कलक्टर
— सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

बूंदी, 27 अक्टूबर – जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई।

बैठक में कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सड़क सुरक्षा के कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जावे और जिले में होने वाली दुर्घटनाओं की जानकारी नियमित रूप से ‘ई-डार’ पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड की जाए।

मुख्य निर्देश

• ब्लैक स्पॉट पर हो रहे हादसों में कमी लाने के लिए तुरंत आवश्यक कदम उठाने और वाहन चालकों को जागरूक करने के निर्देश।

• आवारा पशुओं को हटाकर निकटतम गौशालाओं में भिजवाने और जुर्माना वसूलने के बाद ही उन्हें छोड़ा जाए।

• सड़कों के किनारे उगी झाड़ियों की साफ-सफाई और अवैध रूप से खड़े ट्रकों व बसों के खिलाफ नियमानुसार चालान की कार्रवाई।

• शहरी क्षेत्रों में रात के समय हादसों को टालने के लिए पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश।

• मेडिकल कॉलेज के सामने एनएच‑52 पर बस स्टॉप और फुट ओवर ब्रिज निर्माण के लिए शीघ्र प्रस्ताव बनाकर भिजवाने तथा आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश।

स्रोत: Times of Rajasthan

स्रोत: Times of Rajasthan

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें