मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

बीकानेर में नकली घी बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, 1200 किलो माल जब्त, तीन गिरफ्तार

लेखक प्रियंका राठौड़संपादन: Administrator

अपडेट:

खाद्य सुरक्षा टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नापासर रोड पर स्थित गोदाम से बड़ी खेप मिली।

शेयर करें
Read in English
बीकानेर में नकली घी बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, 1200 किलो माल जब्त, तीन गिरफ्तार

मुख्य बातें

  1. 1200 किलो नकली घी जब्त
  2. तीन आरोपी गिरफ्तार
  3. नामी ब्रांड के रैपर भी मिले

खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने नापासर रोड स्थित एक गोदाम में छापा मारकर नकली घी बनाने की फैक्ट्री पकड़ी। मौके से करीब 1200 किलो तैयार माल जब्त किया गया।

टीम को गोदाम से नामी ब्रांडों के खाली डिब्बे, रैपर और सील पैक करने की मशीन भी मिली। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि जब्त सामग्री के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।