मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

डीआरआई ने त्रिची हवाई अड्डे पर वन्यजीव तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया; 45 जीवित सरीसृप बरामद; दो लोग गिरफ्तार

अपडेट:

त्रिची हवाई अड्डे के सीमा शुल्क विभाग के सहयोग से खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए अभियान में कोलंबो होते हुए बैंकॉक से आए यात्रियों के खाद्य पैकेटों में रखे गए बेहोश सरीसृपों को जब्त किया गया।

शेयर करें
डीआरआई ने त्रिची हवाई अड्डे पर वन्यजीव तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया; 45 जीवित सरीसृप बरामद; दो लोग गिरफ्तार
— पत्र सूचना कार्यालय (PIB), भारत सरकार

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने त्रिची स्थित वायु खुफिया इकाई (एआईयू) के साथ समन्वित अभियान में त्रिची अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से भारत में 45 जीवित सरीसृपों की तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया है। विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर डीआरआई के अधिकारियों ने 26 अक्टूबर 2026 को कोलंबो होते हुए बैंकॉक से आ रहे दो भारतीय यात्रियों को रोका। उनके सामान की जांच करने पर 27 खाद्य पैकेटों में बेहोश अवस्था में छिपाए गए जीवित वन्यजीव बरामद हुए।

बरामद सरीसृपों में 23 कॉर्न स्नेक , 16 बॉल पायथन , 5 अर्जेंटीना ब्लैक एंड व्हाइट टेगु और 1 स्नो व्हाइट इगुआना शामिल थे। इन सरीसृपों को जब्त कर लिया गया है और दोनों यात्रियों को त्रिची स्थित एआईयू द्वारा सीमा शुल्क अधिनियम , 1962 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। यात्रियों के सामान की जांच के दौरान वन्यजीव बरामद किए गए और आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए त्रिची स्थित एआईयू को सौंप दिए गए।

इस सफल कार्रवाई से वन्यजीवों की तस्करी से निपटने के लिए डीआरआई की प्रतिबद्धता रेखांकित होती है। इसके तहत खुफिया जानकारी के आधार पर प्रवर्तन कार्रवाई और सीमा शुल्क अधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय के माध्यम से देश में वन्यजीवों की अवैध आवाजाही को रोका जाता है।

स्रोत: Times of Rajasthan

स्रोत: Times of Rajasthan

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें