Bikaner News : प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष बिहारी लाल बिश्नोई का बीकानेर में भव्य स्वागत

स्वागत में बड़ी संख्या में बीजेपी नेता कार्यकर्ता पहुंचे

बीकानेर। बिहारी लाल बिश्नोई के राजस्थान प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद बुधवार को उनके बीकानेर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। शहर में जगह–जगह स्वागत-द्वार सजाए गए और कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से उनका अभिनंदन किया। ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ उनका काफिला शहर में प्रवेश हुआ।

स्वागत के पश्चात वे बीजेपी संभाग कार्यालय पहुंचे, जहां शहर और देहात भाजपा संगठन की ओर से विशेष स्वागत कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे। सभी ने बिश्नोई का माल्यार्पण कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर बिश्नोई ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा से निभाया जाएगा। उन्होंने बीकानेर के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहां का स्नेह और समर्थन उन्हें सदैव नई ऊर्जा देता है।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान विधायक ताराचंद सारस्वत,भाजपा देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया,शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़,पूर्व अध्यक्ष जालम सिंह भाटी, शिवरतन सारस्वत,देहात जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित,शहर बीजेपी उपाध्यक्ष दीपक पारेख ,महामंत्री तोलाराम कूकना,मोहन सुराना सहित मंडल अध्यक्ष, पार्षद, युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। शहर में पूरे दिन उत्साह और जश्न का माहौल बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *