August 8, 2025

हर घर तिरंगा यात्रा व विभाजन विभीषिका स्मृति को लेकर मंडल स्तर पर होंगे आयोजन

बीकानेर। शहर बीजेपी ने हर घर तिरंगा यात्रा व विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के सफल आयोजन के लिए बीकानेर शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने मंडल कार्यशाला हेतु मंडल वार प्रभारी नियुक्त किये है।

मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने  बताया कि लालगढ़ मंडल के लिए प्रभारी, जिला महामंत्री कौशल शर्मा, जूनागढ़ मंडल के लिए उपाध्यक्ष मोतीलाल हर्ष, गंगाशहर मंडल के लिए कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, रानीबाजार मंडल के लिए उपाध्यक्ष सोहन लाल प्रजापत, शिवबाड़ी मंडल के लिए जिला मंत्री सुमन कंवर शेखावत, गोपेश्वर मंडल के लिए जिला मंत्री किशन चौधरी, पुराना शहर मंडल कें लिए जिला मंत्री सुनीता हटीला, नयाशहर मंडल के लिए जिला प्रवक्ता जोगेंद्र शर्मा, जस्सूसर गेट मंडल के लिए जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत, मुक्ताप्रसाद मंडल के लिएजिला महामंत्री श्याम सिंह हाड़ला को प्रभारी नियुक्त किया गया है ।

जिला महामंत्री कौशल शर्मा ने बताया कि शहर जिला के सभी मंडलों में आगामी 10 अगस्त को मंडल स्तर पर तिरंगा अभियान की कार्यशाला आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक मंडल में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *