
बीकानेर । भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात में हर घर तिरंगा” अभियान एवं “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” को लेकर बीकानेर देहात भाजपा की कार्यशाला का आयोजन आज देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई आज की कार्यशाला में मुख्य वक्ता धोद विधायक गोर्वधन वर्मा ने कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए राष्ट्रीय भावना और तिरंगा यात्रा का महत्व बताया।
धोद विधायक गोवर्धन वर्मा में बताया कांग्रेस की गलत नीतियों और गलत निर्णय से विभाजन की विभीषिका हुई जिसका नुकसान देश को उठान पड़ा था इस कांग्रेस ने ही देश को तोड़ने का काम किया था और आज कांग्रेसी नेता पाकिस्तान की भाषा बोल रहे है हर घर तिरंगा’ और ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ जैसे अभियानों का उद्देश्य सिर्फ सांस्कृतिक या ऐतिहासिक ही नहीं, बल्कि इसके पीछे कुछ राजनीतिक और सामाजिक मकसद भी होते हैं. देशवासियों के बीच राष्ट्रवाद की भावना को मजबूत करना सबसे बड़ा मकसद है।
जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने अभियान की रूपरेखा और कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कहा 10 अगस्त को मंडल कार्यशाल होगी जिला और संभाग स्तर पर तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी 13 से 15 अगस्त तक घरों और प्रतिष्ठानों पर भाजपा कार्यकर्ता तिरंगा फहराएंगे 12 से 14 अगस्त के बीच स्वतंत्रता संग्राम, युद्ध स्मारक और ऐतिहासिक स्थलों पर सफाई अभियान चलाया जाएगा मंडल स्तर पर शहीदों, वीर सैनिकों और बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा इस दिन भाजपा कार्यकर्ता मौन जुलूस निकालेंगे और संगोष्ठियों के माध्यम से लोगों को विभाजन की पीड़ा से अवगत कराएंगे।
खाजूवाला विधायक विश्वनाथ मेघवाल ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ इच्छा शक्ति एवं निर्णायक नेतृत्व के चलते भारतीय सेना आज विश्व में सबसे मजबूत सेना बनकर उभरी है इन 11 सालों में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए और देश के परितर्वन को आज हर भारतीय महसूस कर रहा है आपरेशन सिंदूर के बाद जिस तरह देशभर में विजयोत्सव मनाया है लोगों ने तिरंगा यात्राएं निकालकर सेना के शौर्य को सलाम किया उसी देशभक्ति के जज्बे को कायम रखने के लिए भाजपा ने ‘हर घर तिरंगा अभियान’ शुरू किया है।


विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की ही देन है कि आज दुनिया के कई देश भारत के पीछे खड़े है विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों के जरिए बीजेपी विभाजन के दर्दनाक इतिहास को लोगों को बताएगी और इसके लिए कांग्रेस जिम्मेदार है आमजन को ये बताना है। संगठन प्रभारी ओम सारस्वत ने कहा ऑपरेशन सिंदूर के बाद पूरे देश में तिरंगा यात्राएं निकाली गईं जिससे सेना के शौर्य का सम्मान हुआ भाजपा उसी देशभक्ति के जज्बे को बरकरार रखने के लिए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चला रही है।
भाजपा के बूथ, शक्ति केंद्र, मंडल, जिला और संभाग स्तर पर कार्यक्रम जनता से सीधे संवाद का माध्यम बनते हैं ऐसे अभियानों में पार्टी का हर कार्यकर्ता अपने क्षेत्र की जनता से जुड़ने का अवसर पाता है। पूर्व जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा हर घर तिरंगा अभियान और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य हमारी नई पीढ़ी में देश भक्ति के जज्बे को बढ़ाने आमजन में राष्ट्र प्रथम की भावना को जागृत करना है।
मंच संचालन महामंत्री दिलीप राजपुरोहित ने किया।
आज की कार्यशाला में कार्यक्रम संयोजक संयोजक महेंद्र ढाका, सह संयोजक मांगीलाल गोदारा, नरेंद्र चौहान, पूर्व प्रधान कानाराम जी, महामंत्री तोलाराम कूकना, उपाध्यक्ष जसवंत दईया, राजपाल सिंह शेखावत, कुसुम शर्मा, मंत्री राजाराम ओझा, मनमोहन सिंह, मीडिया संयोजक मनीष सोनी, सोशल मीडिया संयोजक पवन स्वामी, कार्यालय मंत्री नवरत्न घिंटला, जयकिशन उपाध्याय, देवीलाल मेघवाल, अशोक सैन, निशु लिंबा, प्रवक्ता पूजा मोहता, अर्जुन कड़वासरा, कोजुराम सारस्वत, मोर्चा अध्यक्ष भंवर जांगिड़, सरोज प्रजापत, जसराज सिवर, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण गरिया, मुकेश शर्मा, रिंकू कंवर, राकेश नायक, रामरतन सियाग, प्रकाश नाथ, करनाराम कुमावत, राधेश्याम दर्जी, महेंद्र सिंह तंवर, मांगू सिंह, गंगाराम पांडिया, सुभाष जियानी, खेत सिंह, गणपत दास उपस्थित रहे।