July 31, 2025

बीकानेर, 29 जुलाई 2025 राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत बुधवार, 30 जुलाई 2025 को बीकानेर की यात्रा पर आएंगे। यह यात्रा कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित होने वाली महत्वपूर्ण बैठकों और कार्यक्रमों का हिस्सा होगी, जिसमें क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय शामिल है। गहलोत की यह यात्रा तीन दिनों तक (30 जुलाई से 1 अगस्त) बीकानेर में जारी रहेगी, जिसके दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
यात्रा कार्यक्रम -गहलोत की बीकानेर यात्रा का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ’ मुहिम के तहत रविंद्र रंगमंच पर 30 जुलाई को आयोजित होने वाली संविधान सभा को संबोधित करना है। इस सभा में राष्ट्रीय सचिव चिरंजीव राव सहित कई वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे।
तैयारियों की समीक्षा

पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में जोश है। शहर कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें आयोजित कर तैयारियों की समीक्षा की जा रही है, जिसमें पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसके अलावा, गहलोत स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा करेंगे।

तैयारी और कार्यकर्ताओं की भागीदारी
गहलोत के दौरे को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोर-शोर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। पिछले दिनों बीकानेर शहर में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं और दौरे को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।
मेघवाल के फार्म हाउस पर सभा
इसके साथ ही, पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंदराम मेघवाल के फार्म हाउस पर भी तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं में गहलोत के प्रति उत्साह देखा जा रहा है, और वे उनके दौरे को एक बड़े जनसंपर्क अभियान के रूप में देख रहे हैं।

गहलोत की यह यात्रा उस समय हो रही है, जब राजस्थान की राजनीति में कांग्रेस और भाजपा के बीच तीखी प्रतिस्पर्धा जारी है। हाल ही में गहलोत ने राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के खिलाफ सत्तारूढ़ दल के भीतर साजिश के दावे किए थे, जिससे राजनीतिक माहौल गरमा गया है। उनकी बीकानेर यात्रा को विपक्ष के तौर पर कांग्रेस की सक्रियता को बढ़ाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

स्व. अशोक आचार्य की पुण्य तिथि कार्यक्रम
गहलोत 30 जुलाई को संविधान सभा के बाद स्थानीय नेताओं और जनता से मुलाकात करेंगे। साथ ही धरणीधर रंगमंच में स्व. अशोक आचार्य की स्मृति में आयोजित कार्यकर्म में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *