August 4, 2025

बीकानेर । उद्योग एवं वाणिज्य, युवा मामले एवं खेल विभाग में कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का अमृत काल, सेवा सुशासन व गरीब कल्याण के 11 साल ऐतिहासिक प्रगति के हैं। उनके मजबूत और निर्णायक नेतृत्व में भारत हर चुनौती का सामना करते हुए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का साहस दिखा रहा है।

प्रदर्शनी में दिखेगा 11 साल का विकास

प्रदर्शनी में 11 साल के दौरान भारत की प्रगति को प्रदर्शित किया जाएगा। प्रदर्शनी अगले 4 दिन भाजपा कार्यालय में लगेगी और आमजन इसका अवलोकन कर नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यकाल को देखेगी और समझेगी कि 11 साल में किस तरह भारत ने विकास की ऊंचाइयों को छुआ है।

कार्यक्रम में विधायक सिद्धि कुमारी, ताराचंद सारस्वत, अंशुमान सिंह भाटी, जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, श्याम पंचारिया, विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गैदर,मनीष सोनी और अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *