August 5, 2025

नई दिल्ली,एनएसआई मीडिया। भारत की स्टार एथलीट ज्योति याराजी ने ताइवान एथेलिटिक्स ओपन 2025 में 100 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। इस दौड़ में ज्योति ने 12.99 सेकंड का समय निकाला, जो कि एक उल्लेखनीय प्रदर्शन है।

जापान की असुका टेराडा ने 13.04 सेकंड के समय के साथ रजत पदक जीता, जबकि चिसातो कियोयामा ने 13.10 सेकंड के समय के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।

ज्योति याराजी की उपलब्धियां :25 वर्षीय ज्योति याराजी ने इससे पहले 29 मई को दक्षिण कोरिया में एशियाई चैंपियनशिप में 12.96 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता था।उनका राष्ट्रीय रिकॉर्ड 12.75 सेकंड का है, जो कि एक अद्वितीय उपलब्धि है।

तेजस शिरसे का शानदार प्रदर्शन

file photo


तेजस शिरसे ने पुरुषों की 110 मीटर बाधा दौड़ में 13.52 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता। यह तेजस के करियर का दूसरा सबसे तेज समय था। ताइवान के हसीह युआन-काई ने 13.72 सेकंड के समय के साथ रजत पदक जीता, जबकि कुई-रू चेन ने 13.75 सेकंड के समय के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।

भारत के लिए अन्य पदक विजेता:

  • पुरुषों की त्रिकूद: अब्दुला अबूबाकर ने 16.21 मीटर की कूद लगाकर स्वर्ण पदक जीता।
  • महिलाओं की 1500 मीटर दौड़: पूजा ने चार मिनट 11.63 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता।
  • महिलाओं की 4×100 मीटर रिले: सुधीक्षा वदलुरी, स्नेहा सत्यनारायण, अबिनाया राजाराजन और नित्या गंधे ने 44.06 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता।
  • पुरुषों की 4×100 मीटर रिले: गुरिंदरवीर सिंह, अनिमेष कुजूर, मणिकांता होबलीधर और अमलान बोरगोहेन ने 38.75 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *