

बीकानेर । बीकानेर भाजपा शहर और देहात की संयुक्त कार्यशाला में संकल्प से सिद्धि अभियान की कार्यशाला आयोजित की गई। इस अवसर पर मुख्य वक्ता पूर्व सांसद और प्रदेश महामंत्री संतोष अहलावत ने कहा कि मोदी सरकार ने जो भी विकास कार्य का संकल्प लिया है, उन्हें सिद्ध किया है।
उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का उद्देश्य-कार्यशाला का उद्देश्य सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के माध्यम से मोदी सरकार की बीते 11 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना है। इस अवसर पर शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ और देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम संयोजक महावीर रांका ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को मंडल स्तर तक अभियान को सफल बनाना है। उन्होंने कहा कि मंडल स्तर पर कार्यक्रम होंगे जिसमें विश्व पर्यावरण दिवस अभियान, सरकार की उपलब्धियां की प्रदर्शनी उद्घाटन और प्रोफेशनल मीट, विकसित भारत संकल्प सभा, शक्तिकेन्द्र-मोहल्ला/पंचायत चौपाल, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। कार्यक्रम संयोजक महावीर रांका ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को मंडल स्तर तक अभियान को सफल बनाना है।