August 5, 2025

https://youtube.com/@digitalhulchalnews? बीकानेर। बीकानेर में आज भारतीय जनता पार्टी बीकानेर की और से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा को लेकर गुरुवार को बीजेपी कार्यालय में शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई।
अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने बताया कि आज शाम 4 बजे रतन बिहारी पार्क से तिरंगा यात्रा निकलेगी। जो विभिन्न रास्तों से गुजरेंगी ।
यात्रा में राजनीतिक दलों के साथ इसमें बड़े पैमाने में सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग , पूर्व सैनिक, उनके परिवार, छात्र साधु संत, जनप्रतिनिधि, शैक्षणिक संस्थाओं संगठनों से जुड़े लोग,व्यापारी सेना के सम्मान में इसमें भाग लेंगे ।
यात्रा को लेकर वेद व्यास को संयोजक व राजाराम सीगड़ को सहसंयोजक नियुक्त किया गया है।

यात्रा की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, दीपक पारीक, भगवान सिंह मेड़तिया, गोकुल जोशी, विजय उपाध्याय, जिला मंत्री मनीष सोनी प्रवक्ता अशोक प्रजापत, आशा आचार्य, रमजान अब्बासी,उपस्थित रहे।
यात्रा संभाग समन्वयक महेश व्यास ने बताया कि इस यात्रा में बड़ी संख्या में सामाजिक संगठन और आम जनता सेना के सम्मान में शिरकत करेगी। इसमें सभी राजनीतिक दलों को भी शामिल होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *